
अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट संयंत्र में पहुंची मोबाइल मेडिकल यूनिट: रजत जंयती वर्ष पर लगी श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर
अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट संयंत्र में पहुंची मोबाइल मेडिकल यूनिट, रजत जंयती वर्ष पर लगी श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर में श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच करना एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
प्रशासनिक रिपोर्टर|बलौदा बाजार
रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में श्रम विभाग द्वारा जिले में श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच करना और आवश्यक दवाइयों का वितरण करना है, जिससे श्रमिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

श्रम पदाधिकारी बलौदाबाजार सूरज कुमार के उपस्थिति में 15 सितम्बर 2025 को अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट वर्क्स परिसर में श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में समाचार लिखे जाने तक 207 श्रमिकों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया, जिसमें निःशुल्क परामर्श एवं निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
यह भी पढ़ें 👉 रोजगार से जोड़ने की पहल: अल्ट्राटेक रावन के सीएसआर से पैंट, शर्ट और यूनिफार्म सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ – Un Fear News
अल्ट्राटेक प्रबंधन की ओर से यह कार्यक्रम यूनिट हेड पवन कुलकर्णी के नेतृत्व में और प्रतीक भटनागर (एफएच-एचआर), अंतर्यामी सामल (डीएच-ईआर) व बलराम सिंग भाटी (डीएच-एडमिन) के कुशल संचालन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट बलौदाबाजार, ईएसआईसी बलौदाबाजार, एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रिसदा की टीमों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
यह भी पढ़ें 👉 सरकार बदली, सरकारी रवैया नहीं: सड़क बनाने की घोषणा का कीजिए अगली बारिश तक इंतजार! – Un Fear News
मोबाइल मेडिकल यूनिट बलौदाबाजार से उपस्थित डॉ. मेघदीप, शुभम यादव (लैब टेक्नीशियन), लोचन वर्मा, योगिता जायसवाल (नर्स) ईएसआईसी बलौदाबाजार से डॉ. कुलवंत तिर्की, स्टाफ नर्स पोलाश्या बंजारे, ड्रेसर महेन्द्र कुमार वर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रिसदा से डॉ. अविनाश केशरवानी, रोहित वर्मा, कुमारी हर्षिता, दिनेश साहू, तुषार टंडन, अमरनाथ साहू, निक दास कोसरिया, श्री सीमेंट संयंत्र से डॉक्टर चंचला व टीम, नुवोको सीमेंट संयंत्र रिसदा से डॉक्टर कमलेश विश्वास वं अंजोर दास ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ईआर विभाग से संतोष कुमार, अरुण, कुलदीप, मेघा, अजीत, एवं लखे’वर ध्रुव, एडमिन विभाग से बृजेश दुबे, संजीव सिंग, समरजित, रामधिर, व टिकेश्वर यदु आदि का विशेष सहयोग रहा। अल्ट्राटेक प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी संस्थानों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
Author: Deependra Shukla
मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]










